बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।वाड्रफनगर पुलिस चौकि क्षेत्र के अजगरा नाला के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अजगर नाला के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com