“शादी का सपना, लाखों की ठगी!” फतेहपुर में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा खुलासा

फतेहपुर : शहर के देवीगंज क्षेत्र में शादी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.यह गिरोह पिछले करीब दो वर्षों से एक शिक्षक दंपत्ति के किराए के मकान में रहकर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहा था.

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य वैवाहिक वेबसाइट की तर्ज पर लड़के-लड़कियों की फोटो भेजकर उनके परिजनों को शादी का झांसा देते थे और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर धन की वसूली करते थे.इस तरह गिरोह ने अब तक कई लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं.

मामले का खुलासा एक शिकायत के बाद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक युवती सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.मौके से लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस पिछले कई महीनों से सादी वर्दी में गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. छापेमारी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

वहीं, मामले में मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com