चाल्हो पहाड़ पर बड़ा खुलासा! नक्सलियों का हथियार ठिकाना पकड़ा, बाल-बाल बचे जवान

औरंगाबाद: नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के फलस्वरूप चाल्हों पहाड़ से देसी राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस बलों की भनक पाकर नक्सली मौके से फरार हो गए. यह कार्रवाई सलैया थाना और एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी में की गई। यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता बताई जा रही है.
बताया जाता है कि नक्सलियों द्वारा पुलिस जवानों को निशाना बनाने तथा जान माल को नुक़सान पहुंचाने के मंसूबे से छुपा कर यह अवैध हथियार व कारतूस रखा गया था. थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
सूचना के आधार पर हरि बिगहा के समीप चाल्हो पहाड़ में सर्च आपरेशन चलाया गया. इस दौरान एक झाड़ी में छुपा कर रखा सिंगल शॉट एक देसी राइफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के द्वारा पहाड़ पर शराब निर्माण का कार्य किया जा रहा था. सर्च ऑपरेशन के फलस्वरूप कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है.
हजारों लीटर जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरणों को मौके पर विनष्ट किया गया है. इस कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरा है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा, ताकि उनके मंसूबों पर पानी फेरा जा सके.









