मोदी बोले- कांग्रेस के राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की:असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी, राज्य की पहचान चाय और चिप से होगी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है।
वे धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि एक समय था जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। अब दुनिया असम को चाय के साथ-साथ चिप से पहचानेगी। टीवी, फ्रिज, गाड़ियां, मोबाइल असम की चिप से चलेंगे। दुनिया में असम की पहचान चाय और और चिप से होगी।
इससे पहले उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की और सेल्फी ली। पीएम ने यहां चाय की पत्ती भी तोड़ी।
चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:
- TMC ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास लगातार दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म 6 आवेदन जमा करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।
- पश्चिम बंगाल चुनाव के बशीरहाट में बरुनहाट रामेश्वरपुर ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 30 पर 125 लोगों के नाम कटने पर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने नादिया जिले के हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में CM एम.के. स्टालिन ने कहा, ‘मैं करुणानिधि का बेटा हूं। हम वही करते हैं जो कहते हैं और वही कहते हैं जो करते हैं।’











