वैशाख में अपनाएँ ये महापुण्य उपाय, चमकेगा भाग्य

हिंदी पंचांग के अनुसार, आज से वैशाख का माह शुरू हो चुका है. ये माह चैत्र के बाद दूसरा माह होता है. वैशाख माह का समापन 01 मई को पूर्णिमा के साथ होगा. पुराणों में वैशाख माह की महिमा का वर्णन किया गया है. स्कंद पुराण में बताया गया है कि वैशाख माह के जैसा दूसरा कोई उत्तम माह नहीं है. इस माह को माधव मास भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान विष्णु ने इसी मास में मधु नाम के राक्षस अंत किया था. धार्मिक दृष्टि से वैशाख का माह बहुत पुण्यदायी मना जाता है.

इस माह में भगवान विष्णु ने नरसिंह और परशुराम अवतार लिया था. इसी माह में माता सीता भी जन्मी थीं. मान्यता है कि इस माह में शुभ कार्य, दान, पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ जितना फल मिलता है. इस महीने में भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप के पूजन का विधान है. पूजा-पाठ के साथ-साथ इस माह में कुछ उपाय भी किए जाते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

वैशाख माह में करें ये उपाय
देवी तुलसी की पूजा: इस पूरे महीने देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में नियमित रूप से जल दें. ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है.

राहगीरों को पानी दें: इस माह में जल का दान करें और राहगीरों को पानी अवश्य पिलाएं. ऐसा करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है.

भगवान सूर्य की उपासना: इसी माह में नियमित रूप से भगवान सूर्य की उपासना करें और उन्हें जल अर्पित करें. इससे जीवन सुखी होता है.

विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा: इसी माह में विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही सुबह-शाम मंत्र जाप करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है.

दीपक जलाएं: इस माह में रोजाना मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में शांति रहती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com