IPL 2026,gt vs rr: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL में धमाका, पंत-इशान के रिकॉर्ड की बराबरी, एक छक्का और बनेगा नया इतिहास!

IPL 2026,gt vs rr: IPL 2026 में युवा प्रतिभाओं का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi) ने जिस तरह अपनी छाप छोड़ी है, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए 9वें मुकाबले में वैभव ने तेज शुरुआत करते हुए 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

IPL 2026,gt vs rr: हालांकि इस मैच में वैभव (vaibhav suryavanshi) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो उन्हें खास खिलाड़ियों की सूची में खड़ा कर देता है। वैभव अब IPL में 19 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 9 मैचों में 30 छक्के जड़ दिए हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

IPL 2026,gt vs rr: इस आंकड़े के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ऋषभ पंत और इशान किशन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 19 साल की उम्र तक IPL में 30-30 छक्के लगाए थे।

खास बात यह है कि वैभव (vaibhav suryavanshi)  ने यह कारनामा सिर्फ 157 गेंदों में कर दिखाया, जबकि पंत ने इसके लिए 373 गेंदें और इशान किशन ने 431 गेंदें ली थीं। इससे साफ है कि वैभव की स्ट्राइकिंग क्षमता उनसे कहीं ज्यादा तेज है।

इस लिस्ट में संजू सैमसन 22 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर और पृथ्वी शॉ 19 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन अब सभी की नजरें वैभव पर टिकी हैं, क्योंकि जैसे ही वह अगला छक्का लगाएंगे, वह पंत और इशान किशन को पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड के अकेले बादशाह बन जाएंगे।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com