अंबिकापुर रेप-मर्डर केस: 7 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित

अंबिकापुर। अंबिकापुर में हुए सनसनीखेज दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी सातवें दिन भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। इसी बीच सरगुजा रेंज के आईजी Deepak Jha ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। जो कोई आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करेगा या उसके सुराग देगा, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।

मामले का पूरा विवरण

यह घटना 2 अप्रैल, गुरुवार को अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना चौक, रिंग रोड के पास सामने आई। टीटीएस फ्रेश फिस के पास महिला का रक्तरंजित शव मिला। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई।

जांच में पता चला कि मृतका लखनपुर इलाके की निवासी थी। 10 साल पहले पति की मौत के बाद वह घर से निकल गई थी और गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसका 25 वर्षीय बेटा भी वहीं रहता है। महिला के कथित प्रेमी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी किया और चार टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं।

महिला का अंतिम संस्कार एक समाजसेवी संगठन ने किया।

पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्य

डॉ. संटू बाग, फॉरेंसिक विभाग, मेडिकल कॉलेज ने बताया कि महिला के सीने की 12 पसलियां टूट चुकी थीं, जिससे फेफड़ा और दिल फट गया। सिर पर तीन जगह गंभीर चोटें थीं और गला दबाया गया था। सीने पर काफी दबाव डाले जाने के निशान भी मिले। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस की इनाम की घोषणा

आईजी दीपक झा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या जानकारी देने वाले को 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा का होगा।

प्रकरण की विवेचना दौरान पता चला कि संदेही अज्ञात आरोपी, जिसका हुलिया- रंग सांवला, ऊंचाई लगभग 5 फीट 4 इंच, बाल घुंघराले लंबे, शरीर पतला हल्का, काली दाढ़ी व मूंछ। उसने हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीली जींस पहनी हुई है। साथ ही सिर पर नीले रंग का गमछा बांधा हुआ है एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक: 94791-93503
एसडीओपी, अंबिकापुर: 94791-93505
पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-93599
थाना प्रभारी, कोतवाली: 94791-93508

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com