IPL 2026: मिलर ने अपनी ही टीम को हरवाया मैच, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

IPL 2026: मिलर ने अपनी ही टीम को हरवाया मैच, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को सिर्फ 1 रनों से हरा दिया. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 211 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. ये मैच आखिरी गेंद तक चला, जहां डेविड मिलर की एक गलती टीम को भारी पड़ गई.

गुजरात की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत आक्रामक रही. शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए. वहीं, जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रनों की तेज पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने भी नंबर 4 पर उतरकर 30 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत गुजरात 210 रनों तक पहुंचने में सफल रहा. दिल्ली की गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, वहीं लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.

आखिरी 2 गेंदों पर पलटा मैच

211 रनों के जवाब में दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने शानदार 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, पाथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए. इस पारी के दौरान डेविड मिलर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट भी हुए, लेकिन उन्होंने वापसी की और मैच को काफी करीब ले गए. उन्होंने 20 गेंदों पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन दिल्ली की टीम जीत से सिर्फ 1 रन रह गई.

दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत थी. लेकिन 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर डेविड मिलर ने 1 रन भागने से मना कर दिया, जो टीम को भारी पड़ा. दरअसल, वह अच्छी लय में थे, ऐसे में उन्होंने स्ट्राइक अपने पास ही रखी और आखिरी गेंद पर 2 रन बनाने की कोशिश की, लेकिन मैच की आखिरी गेंद वह डॉट खेल बैठे, जिसके चलते गुजरात ने इस मुकाबले को 1 रन से अपने नाम कर लिया. ये गुजरात की सीजन में पहली जीत है, वहीं दिल्ली को पहली हार का सामना करना पड़ा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com