सीएम विष्णुदेव साय के काफिले में बड़ा बदलाव, फॉर्च्यूनर की जगह शामिल हुईं नई स्कॉर्पियो गाड़ियां

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जब उनका काफिला नजर आया तो वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ समय के लिए हैरान रह गए। इसकी वजह थी कि काफिले में अब तक इस्तेमाल हो रही टोयोटा फॉर्च्यूनर की जगह नई स्कॉर्पियो वाहन शामिल की गई थीं।

पुरानी गाड़ियों की जगह नई स्कॉर्पियो शामिल
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अब तक पूर्व सरकार के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा और बेहतर उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों को बदलने का निर्णय लिया गया है। उनकी जगह अब काफिले में नई स्कॉर्पियो को शामिल किया गया है।

कुल छह नई स्कॉर्पियो जोड़ी गईं
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले में कुल छह नई स्कॉर्पियो वाहन शामिल की गई हैं। इनमें से एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में मुख्यमंत्री स्वयं सफर करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इन वाहनों को विशेष रूप से काफिले में जोड़ा गया है।

कार्यकर्ताओं में दिखी उत्सुकता
काफिले में हुए इस बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। कई लोगों ने नए वाहनों को करीब से देखा और इसकी जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बदलाव पर कहा कि पुरानी गाड़ियां काफी उपयोग हो चुकी थीं और समय-समय पर उनमें तकनीकी खराबी आ जाती थी, जिससे दिक्कतें होती थीं। इसी वजह से सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए वाहनों को शामिल किया गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com