बिरगांव में पानी संकट को लेकर आज प्रदर्शन करेगी आप

राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी सोमवार को प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर निगम कार्यालय के सामने होगा प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 11 मई को दोपहर 12 बजे बिरगांव नगर निगम वार्ड-32 में एकत्रित होंगे। इसके बाद निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

पेयजल संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में आम लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकार और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। आप नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

निगम आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में पेयजल व्यवस्था सुधारने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com