वरुण धवन की फिल्म को तगड़ा झटका, मंडे को हुई ‘चारों खाने चित्त’, कितने कमाए?

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर में लगी हुई है. फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं, जिनके साथ एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है. यूं तो इस फिल्म का हिंदी में राम चरण की ‘पेद्दी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ से क्लैश हुआ है. पर इसका कोई खास असर कलेक्शन में देखने को नहीं मिला है. क्योंकि पहले ही पेद्दी हिंदी में खास कमाई नहीं कर पाई है और बंदर सिर्फ लाखों ही कमा पा रही है. बात ‘है जवानी तो इश्क होना’ की करें तो फिल्म ने मंडे को 4.13 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि, नेट कलेक्शन सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये रहा है. साथ ही टोटल शोज की संख्या 7835 रही है और ऑक्यूपेंसी 12 परसेंट रही. इसी के साथ ही अब फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.5 करोड़ टोटल कमा लिए हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अबतक दुनियाभर से 42.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. साथ ही ग्रॉस कलेक्शन अब 32.93 करोड़ पहुंच गया है. जबकि, इस फिल्म ने ओवरसीज से भी 9.50 करोड़ का कारोबार किया है. अबतक फिल्म के टोटल 34,345 शोज बुक हो चुके हैं. संडे के मुकाबले फिल्म के कारोबार में काफी कमी आई है

वरुण धवन की फिल्म ने कितने छापे?

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 7.50 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. जिसके बाद दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, संडे को फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी देखी गई. जब पिक्चर ने 9 करोड़ का बिजनेस किया. साथ ही मंडे को कमाई 3.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वर्ल्डवाइड यह फिल्म पहले ही 50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली है, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है. दरअसल इस पिक्चर का कुल बजट भी 50-55 करोड़ रुपये है. जल्द ही फिल्म बजट भी पार करने वाली है.

हिंदी में पेद्दी और बंदर ने कितने कमाए?

दरअसल राम चरण की ‘पेद्दी’ ने पांचवें दिन हिंदी में सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. साथ ही बंदर की कमाई 30 लाख रही. तो अगर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को थोड़ी टक्कर मिल रही है, तो सिर्फ पेद्दी से ही मिल रही है. वो भी कुछ खास नहीं. अगर यह फिल्म हिंदी बेल्ट में अच्छा कमा जाती, तो फिर एक्टर को तगड़ा नुकसान हो सकता था. देखना होगा कि फिल्म को बजट निकालने में अब और कितने दिन लगेंगे?

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com