सौभाग्यशाली योग में शुक्र 1 अगस्त को कन्या राशि में करेंगे गोचर, जानें क्यों है ये खास समय

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, कला, वैभव और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है. ऐसे में जब शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव केवल प्रेम संबंधों पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति, सामाजिक जीवन और व्यक्तिगत आकर्षण पर भी देखने को मिलता है. इस साल 1 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह गोचर शोभन योग में होगा, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. आइए जान लेते हैं शुभ योग में शुक्र कन्या राशि में किस समय गोचर करने वाले हैं और ज्योतिष में शोभन योग क्या महत्व है.

कब होगा शुक्र का कन्या राशि में गोचर?

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 1 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह 09 बजकर 33 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद शुक्र 2 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे. इस तरह शुक्र लगभग 32 दिनों तक कन्या राशि में गोचर करेंगे. इस दिन एक और विशेष संयोग बन रहा है. 1 अगस्त को 11 बजकर 23 मिनट तक शोभन योग भी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शोभन योग को शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला योग माना जाता है.

शोभन योग क्या होता है?

वैदिक ज्योतिष में शोभन योग 27 शुभ योगों में से एक माना जाता है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थितियों के आधार पर गणना की जाती है. शोभन शब्द का अर्थ होता है सुंदर, आकर्षक, शुभ और शोभा बढ़ाने वाला, इसलिए इस योग को सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और शुभ कामों के लिए अनुकूल माना जाता है.

क्यों खास माना जाता है शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश?

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि, तर्क, संवाद और विश्लेषण क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं शुक्र प्रेम, आकर्षण, कला और विलासिता का कारक ग्रह है. जब शुक्र कन्या राशि में आते हैं तो इस दौरान लोग अपने रिश्तों को अधिक गंभीरता से समझने का प्रयास करते हैं. इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर रहने वाला है इसलिए इस दौरान कई लोग अपने जीवन में सुधार लाने, नई योजनाएं बनाने और अपनी कमियों पर काम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.

आर्थिक मामलों में मिल सकता है लाभ

शुक्र धन और ऐश्वर्य का भी कारक ग्रह है. कन्या राशि में इसका गोचर लोगों को खर्च और निवेश के मामलों में अधिक सावधान बना सकता है. इस अवधि में लोग बिना वजह के खर्चों को कम कर सकते हैं. और अपने आने वाले भविष्य के लिए कुछ बेहतर निवेश की योजनाएं बना सकते हैं.

करियर के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं?

कन्या राशि मेहनत, अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है. शुक्र के इस गोचर के दौरान लोग अपने काम को अधिक सही तरीके से कर सकते हैं, इस दौरान फैशन, सौंदर्य, कला, डिजाइन, मीडिया क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इस दौरान नए अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या अपने करियर में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय सही योजना से आगे बढ़ने का सही समय साबित हो सकता है.

लोगों की जीवनशैली में आएगा इस दौरान बदलाव

शुक्र कला, संगीत, सौंदर्य और रचनात्मकता से जुड़ा ग्रह है. कन्या राशि में इसका गोचर रचनात्मक प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा भी दे सकता है. कई लोग अपनी जीवनशैली, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करते दिखाई दे सकते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com