वीडियो कॉन्फ्रेंस में नड्डा का अलर्ट: हाई रिस्क इलाकों पर फोकस करने के निर्देश, बोले—‘टीबी मुक्त भारत लक्ष्य दूर नहीं’

रायपुर, 19 जून 2026/ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की। छत्तीसगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाग लिया और टीबी मुक्त भारत के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तेजी से कई गांव एवं ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव विकासशील भी छत्तीसगढ़ से शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्य सचिव भी शामिल हुए।

जे.पी. नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी समन्वय से कार्य कर रही हैं। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा कर लिया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने टीबी मरीजों की पहचान, नियमित इलाज, हाई रिस्क क्षेत्रों में जांच एवं उपचार तथा त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी तरह जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं जनसहभागिता से कार्य करने पर भी बल दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com