हाईवे पर दो फॉर्च्यूनर सहित तीन कारें आमने-सामने भिड़ी:बड़ा हादसा टला; तीनों वाहनों में 8 जने सवार थे, सभी सुरक्षित

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर कि​तासर के पास बुधवार रात को तीन वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। तीनों वाहनों में आठ जने सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

ए​क के बाद एक भिड़ती गई कारें

हाईवे पर एक आई-20 कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर संभल पाती, उससे पहले पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उससे जा टकराई। देखते ही देखते तीनों वाहन हादसे की चपेट में आ गए।

फॉर्च्यूनर में सवार तीन जने सालासर में बालाजी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे के दौरान वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। तीनों वाहनों में आठ जने सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com