Venezuela Earthquake: भूकंप से पहले Google ने दिया था अलर्ट, फोन में ऑन रखें ये सेटिंग

भूकंप आने पर काफी नुकसान होता है, ऐसे में अगर भूकंप आने से पहले ही अलर्ट मिल जाए तो खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं. वेनेजुएला में लगातार दो भूकंप आने से कई इमारतें गिर गईं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले इन दो भूकंपों को पिछले 100 सालों में वेनेज़ुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है. X पर कुछ यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि भूकंप महसूस होने से कुछ पल पहले ही Google ने अलर्ट दिया था कि भूकंप आने वाला है.
भूकंप से पहले गूगल का अलर्ट
Dan (@Danpeviv) नाम के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे ट्विटर टेक्नोलॉजी से यह समझना है कि गूगल को कैसे पता चला कि झटके शुरू होने से कुछ सेकंड पहले भूकंप आने वाला था.
Google को कैसे पता चला कि भूकंप आने वाला है? इसका जवाब आपके स्मार्टफोन से जुड़ा है. हर मॉडर्न स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर होता है. आम तौर पर, एक्सेलेरोमीटर वह सेंसर है जो आपके फोन को लैंडस्केप मोड में पकड़ने पर स्क्रीन को अपने आप घुमा देता है. लेकिन इसका एक और इस्तेमाल भी है यह कंपन (vibrations) का पता लगा सकता है और उसे माप सकता है.
कैसे करता है गूगल का अलर्ट काम?
जब आपका स्मार्टफ़ोन ऐसे वाइब्रेशन (कंपन) को डिटेक्ट करता है जो भूकंप के कारण हो सकते हैं, तो वह Google के ‘Android Earthquake Alerts System’ को एक सिग्नल भेजता है, साथ ही उस जगह की अनुमानित लोकेशन भी बताता है जहां यह हुआ है.
इसके बाद, गूगल के सर्वर कई फोन से मिली जानकारी को मिलाकर यह पता लगाते हैं कि क्या भूकंप आ रहा है. यानी, जब एक स्मार्टफोन ऐसा सिग्नल भेजता है, तो सर्वर उस इलाके के दूसरे फोन की जानकारी भी देख सकता है. अगर काफी फोन में एक जैसे वाइब्रेशन डिटेक्ट होते हैं, तो गूगल को पता चल जाता है कि भूकंप आने वाला है और इस तरह, वह अलर्ट भेज सकता है.गूगल के पास 2 अरब से ज्यादा Android फोन हैं जो इस नेटवर्क का हिस्सा हैं. इससे यह दुनिया का सबसे बड़ा डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्मोग्राफ़ यानी भूकंप का पता लगाने वाला सिस्टम बन जाता है.
Google Earthquake Alert: एंड्रॉयड और आईफोन में ऐसे ऑन करें सेटिंग
एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाकर सर्च बार में Earthquake Alert डालकर सर्च करें, रिजल्ट सामने आने पर देखें कि सेटिंग ऑन है या नहीं. अगर सेटिंग ऑफ है तो तुरंत इस सेटिंग को ऑन करें. आईफोन यूजर्स सेटिंग्स में नोटिफिकेशन पर टैप करें, इसके बीच नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Government Alerts में अलर्ट टाइप को ऑन करें.










