नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में अपने घर के सामने लंबे समय से नशीली टेबलेट बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 16.12 ग्राम नशीली टेबलेट बरामद की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन मरोदा के शीतला पारा इलाके में एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर नेवई थाना पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान 22 वर्षीय सुजल सिंह के पास से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद की गईं। जब्त टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 52 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com