जेल में नहाते समय हुआ हादसा, बंदी की मौत: फिसलकर गिरा, इलाज के दौरान गई जान; जांच में जुटा प्रशासन

बिलासपुर, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बंदी की नहाने के दौरान फिसलकर गिरने से मौत हो गई। हादसे में बंदी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान तखतपुर निवासी जनकराम साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जनकराम जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर से टकराकर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जेल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जिस स्थान पर बंदी गिरा, वहां काई के कारण फिसलन थी या हादसे की कोई अन्य वजह रही। जेल अधीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com