बांसवाड़ा में शक के चलते दामाद ने की सास की हत्या… आरोपी फरार

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवक ने अपनी सास की हत्या कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि युवक उसकी पत्नी और सास के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपी ने खौफनाक कदम उठाया और महिला की जान ले ली. मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार और आरोपी के बाइक की चाबी बरामद हुई है. आरोपी की तलाश के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है.

बांसवाड़ा शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में शनिवार को रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. आरोपी दामाद ने अपनी सास ललिता की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और आरोपी की बाइक की चाबी बरामद कर ली है.

पारिवारिक कलह में महिला की हत्या

मृतका की बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उसका पति उसके काम पर जाने को लेकर उस पर शक करता था. इसी शक और पारिवारिक कलह के चलते उसने अपनी सास ललिता की हत्या कर दी. इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की पत्नी बेसुध हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. आरोपी की पत्नी और मृतका की बेटी ने बताया कि परिवार में अक्सर काम पर जाने को लेकर विवाद होता रहता था. मेरा पति मुझे काम पर जाने से मना करता था.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी और कोतवाली थाना पुलिस का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com