पुष्पा 2 फेम श्रीलीला के बॉलीवुड डेब्यू पर बड़ा अपडेट, कार्तिक आर्यन की फिल्म की शूटिंग शुरू

साउथ फिल्मों की नामी एक्ट्रेस श्रीलीला ने कुछ समय में ही काफी नाम कमा लिया है. एक्ट्रेस की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करने के बाद एक्ट्रेस सिर्फ हिंदी ऑडियंस के बीच ही नहीं बल्कि दुनियाभर में छा गई थीं. अब एक्ट्रेस हिंदी ऑडियंस को सरप्राइज देने जा रही हैं और हिंदी डेब्यू के लिए तैयार हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट को भी समय हो चुका है और इसकी शूटिंग भी शुरू होने के बाद रुक गई थी. लेकिन अब इस फिल्म पर अपडेट आ गया है.
श्रीलीला ने फिर शुरू की शूटिंग
सोर्स की मानें तो श्रीलीला ने अनुराग बासु के साथ अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. फिल्म की शूटिंग शेड्यूल भी प्लान कर लिए गए हैं और श्रीलीला फिल्म के अपने पोर्शन्स की शूटिंग पूरी कर रही हैं. वहीं ऐसी उम्मीद है कि फिल्म को लार्ज स्केल पर बनाया जा रहा है. ये एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म होने जा रही है और आने वाले समय में रिलीज होने वाली कुछ बड़ी फिल्मों में से एक होगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल तू मेरी जिंदगी है रखा जाएगा. वहीं फिल्म का आशिकी 2 से कोई कनेक्शन नहीं होगा और इसकी स्टोरी ऑरिजनल होगी. इस फिल्म का संगीत प्रीतम दे रहे हैं
इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस एक और बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म में वे धनुष के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म का नाम ओम चैप्टर 1 उधिरम-द ब्लडवुड रखा गया है. ये एक तमिल फिल्म है और इस फिल्म की भी शूटिंग फिलहाल जारी है. इसे भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. फिल्म से घनुष का लुक आ चुका है जो फैंस को भी रास आ रहा है.











