स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने

महासमुंद शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर मुडमार बांध में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने गए एक व्यापारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26 क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध के पानी में उतरा। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के बारे में बताया गया कि वह मिक्चर का कारोबार करता था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com