AIBE 22 Registration 2026: कल से एआईबीई-22 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फीस और एग्जाम डेट

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 को लेकर लॉ की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 19 अगस्त 2026 से AIBE 22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है. तीन या पांच वर्षीय एलएलबी कर चुके उम्मीदवार और फाइनल ईयर के वो छात्र, जिनका कोई बैकलॉग नहीं है वो इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना होगा.

AIBE 22 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे.

27 अक्टूबर तक मौका

AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. कैंडिडेट्स 27 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है. अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती रह जाती है तो उम्मीदवार 28 से 30 अक्टूबर के बीच उसमें करेक्शन कर सकेंगे. अंतिम फीस भुगतान की प्रक्रिया भी 30 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी.

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है. वहीं, AIBE 22 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. यह परीक्षा कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिए भारतीय अदालतों में वकालत करने की एलिजिबिलिटी हासिल करने की प्रक्रिया पूरी होती है.

आवेदन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा. वहां AIBE 22 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, नामांकन राज्य और नामांकन संख्या जैसी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद व्यक्तिगत और एजुकेशनल डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म जमा करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आईडी और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन कर फीस जमा करनी होगी. लास्ट में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए.

उम्मीदवार मैट्रिक प्रमाणपत्र, 12वीं या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, 3 या 5 वर्षीय एलएलबी प्रमाणपत्र, फोटो, सिग्नेचर और नामांकन प्रमाणपत्र तैयार रखें. आरक्षित वर्ग या दिव्यांगता का लाभ लेने वालों को संबंधित प्रमाणपत्र भी देना होगा.

फीस कितनी है?

सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3,560 रुपये, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 2,560 रुपये है. 50 प्रतिशत दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क देना होगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com