बिलासपुर में तालाब में डूबे दो भाई, छोटे को बचाने उतरे बड़े की भी मौत

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब के पास गए थे। इसी दौरान 4 वर्षीय छोटा भाई पानी में फिसलकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 7 वर्षीय बड़ा भाई भी तालाब में कूद गया और दोनों की जान चली गई।

घटना गुरुवार शाम की है। बताया गया कि पिता बच्चों को तालाब किनारे छोड़कर कुछ दूर मोबाइल पर बात करने चले गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला

बच्चों को डूबता देखकर एक युवक ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com