NSUI ने 9 नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी, 4 विधानसभा और 5 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ NSUI ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा पर ये नियुक्तियां की हैं। इनमें 4 विधानसभा अध्यक्ष और 5 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विधानसभा स्तर पर डेविड बघेल को पाटन, नंद कुमार नेताम को भानुप्रतापपुर, विक्रम मलिक को अंतागढ़ और नूतन पटेल को कांकेर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं जिला स्तर पर दुष्यंत आर्या को मुंगेली, उस्मान रजा को बालोद, रोशन सिंह ठाकुर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण और समर्थ मिरानी को बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छात्र हितों पर रहेगा फोकस

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और संविधान के अनुरूप काम करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही छात्रों के मुद्दों को उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के जरिए NSUI ने विधानसभा और जिला स्तर पर अपनी टीम को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com