मंत्री के करीबी BJP नेता पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले के गाडरवारा से विधायक और वर्तमान में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के करीबी भाजपा नेता की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के करीबी बताए जा रहे भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धमकी देने के बाद नकदी रुपए लूट लिए

पुलिस की मानें तो पूरा मामला 30 अगस्त का हैं जब आरोपी ने NTPC गाडरवारा में कार्यरत इंजीनियर रोहित गौतम और सैय्यद नूरुद्दीन को रेलवे वाहन स्टैंड स्थित अपने ठिकाने पर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के बाद नकदी रुपए लूट लिए गए। पीड़ितों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि नकदी लेने के बाद आरोपियों ने फोन-पे के जरिए भी उनसे रकम ट्रांसफर कराई।

भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर गाडरवारा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और अब भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव समेत चार लोगों पर बीएनएस की धारा 296बी, 115(2), 309(6), 351(3) और 3(5) के तहत लूट, मारपीट, गाली गलौच, धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया हैं वहीं तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close