अलवर-धौलपुर समेत 3 जिलों में बारिश:भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हुआ। आज भी सुबह से धौलपुर, बहरोड़-कोटपूतली और अलवर में बारिश हो रही है।
जयपुर सहित कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। वहीं, बीते 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, करौली के कई हिस्सों में बरसात हुई। भरतपुर के रूपवास में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है।











