PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 40 लाख दीये, रायपुर में शाम से ट्रैफिक डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ओर से अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रदेशभर में सेवा अभियान के साथ पीएम मोदी के जन्मदिन पर करीब 40 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम रखा गया है।

राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। यहां करीब 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर में शाम से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे ‘नौटंकी’ बताते हुए कहा कि लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी कहा कि सिर्फ दीया जलाने से समस्याएं हल नहीं होंगी। कांग्रेस ने इसके विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही है।

यानी पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में एक तरफ बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन और सेवा कार्यक्रम होंगे, तो दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close