CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विश्वकर्मा पूजा से ‘आशीर्वाद का दीया’ तक कई आयोजनों में होंगे शामिल, जानें दिनभर का पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 17 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 17 सितंबर को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा पूजा से होगी। इसके बाद वे श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में भगवान विश्वकर्मा पूजा करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 12:05 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री 12:10 बजे से 1:30 बजे तक श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर 2:40 बजे बुधवारी बाजार, बीरगांव पहुंचेंगे। यहां 2:45 बजे से भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम करीब 4:15 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट पहुंचेंगे। यहां 4:45 बजे से ‘आशीर्वाद का दीया महाआरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाआरती के बाद शाम 5:45 बजे वे महादेवघाट से रवाना होकर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:35 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पहुंचेंगे। यहां 6:40 बजे से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 7:45 बजे मुख्यमंत्री मरीन ड्राइव से रवाना होकर 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

इस तरह मुख्यमंत्री का पूरा दिन विश्वकर्मा पूजा, श्रमिकों-किसानों से जुड़े आयोजनों और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close