असली मगरमच्छ के साथ हुआ जोखिम भरा शूट, 13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म ‘तू या मैं’

बॉलीवुड में कम ही ऐसी फिल्में बनती हैं, जो अलग और एक्सपेरिमेंटल अंदाज में दर्शकों के सामने आती हैं। इसी कड़ी में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक अहम सीन के लिए असली मगरमच्छ के साथ शूटिंग की गई थी, जो पूरी टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा अनुभव रहा।

निर्देशक के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने पहले उन्हें रियल मगरमच्छ के साथ शूट करने से मना किया था, क्योंकि इसमें खतरा हो सकता था। इसके बावजूद वह एक ऐसा सीन चाहते थे, जो पूरी तरह से वास्तविक लगे। इसके लिए करीब आठ घंटे तक मगरमच्छ के साथ शूटिंग की गई, जिसे फिल्म का सबसे मुश्किल हिस्सा माना जा रहा है।

फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके किरदार शनाया कपूर और आदर्श गौरव निभा रहे हैं। कहानी में रोमांच तब बढ़ जाता है, जब दोनों का सामना एक मगरमच्छ से होता है और उनकी जिंदगी अचानक एक अलग मोड़ ले लेती है।

बिजॉय नांबियार ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई गई थी, तो वह शुरुआत में इसे करने के मूड में नहीं थे, लेकिन कहानी ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वह इससे जुड़ने के लिए तैयार हो गए।

फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म से एक नई तरह की कहानी और रोमांचक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com