नशे में छत पर चढ़ा युवक 20 फीट नीचे गिरा, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। नशे की हालत में घर की छत पर चढ़े युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नशे में छत पर चढ़ा था युवक

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास रहने वाले अनिल पटेल शराब पीने के आदी थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी वह शराब के नशे में थे और अपने घर की छत पर चढ़ गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे आ गिरे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल अनिल पटेल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कररही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com