लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गला काटने की कोशिश: साथ बैठकर शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा; दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़े बेड़मा गांव में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसके साथ बैठकर शराब पी और विवाद होने के बाद मारपीट करते हुए चाकू से गले पर वार कर दिया। घायल युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, बड़े बेड़मा निवासी जोगा मंडावी अपने परिचित पांडु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि बकाया रकम की मांग को लेकर पांडु और भूमा ने जोगा के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से उसके गले पर वार कर दिया।

हमले में जोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद उसने किसी तरह आरोपियों से खुद को छुड़ाया और मौके से भाग निकला। अगले दिन उसकी पत्नी बुधरी मंडावी ने उसे घायल हालत में देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शिकायत के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की शिकायत पर कुआकोंडा थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पांडु सोरी और भूमा मंडावी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को 14 अगस्त को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com