औरंगाबाद: सड़क पर टहलने निकले युवक का अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, मचा कोहराम

औरंगाबाद: शुक्रवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना हसपुरा थानाक्षेत्र के नरसन – देवहरा सड़क की है. मृतक की पहचान चाँदी गांव निवासी बिनेश्वर सिंह ( चौकीदार ) के 26 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार के रूप में हुई है.
घटना को लेकर मृतक के भाई सुड्डू कुमार बताया कि उसका भाई डब्लू शुक्रवार की रात अपने घर से खाना खाकर रोड की तरह टहलने निकला था. काफी रात गुजर जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. शनिवार की सुबह नरसन देवहरा मुख्य सड़क किनारे से उसका मृत अवस्था में पाया गया. घटना की सूचना हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी गई जिसके आलोक में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्यता एक्सीडेंट से मौत होना प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है.
पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं आसपास मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों की माने तो बालू लदे ट्रैक्टर बेतरतीब तरीके से सड़कों पर चलते है और दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है. ऐसे में बेलगाम वाहनों पर पुलिस प्रशासन को नकेल कसना चाहिए.











