आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह मिला मौका, श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में मौका मिला है. वो श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करेंगे. बुमराह को अंत समय में श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा. उनके बाएं घुटने में इंजरी अभी भी बरकरार है, जिसके चलते BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी. बुमराह के बाहर होने के बाद ये सवाल लगातार बरकरार था कि किसे मौका मिलेगा? लेकिन, जैसा कि कयास थे, सेलेक्टर्स ने आकिब नबी के नाम पर मुहर लगा दी है.

आकिब नबी के सेलेक्शन की BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने अपने एक्स हैंडल पर आकिब नबी के चुने जाने को लेकर जानकारी शेयर की और बताया कि जम्मू कश्मीर के गेंदबाज को पहली बार भारत की टेस्ट टीम के लिए चुना जाता है.

आकिब नबी को क्यों मिला मौका?

आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में मौका उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है. नबी ने रणजी ट्रॉफी के पिछले 2 सीजन में 104 विकेट अपने नाम किए हैं. इसमें से 60 विकेट उन्होंने 2025-26 सीजन में लिए और जम्मू कश्मीर को रणजी ट्रॉफी का उसका पहला खिताब जिताने में मदद की.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नबी, हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने वहां 2 टेस्ट मैच में 6 विकेट अपने नाम किए थे.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

आकिब नबी के जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम अब कुछ इस प्रकार है.

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल,ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी, जहां वो पहले 7 अगस्त से कोलंबो में एक 3 दिनी वॉर्म अप मैच खे

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com