‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और टीम पूरी तरह से फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल आध्यात्मिक यात्रा पर निकले. एक्टर बेटे करण देओल के साथ बिहार के पटना पहुंचे, जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया. इस खास मौके की तस्वीरें सनी और करण दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

सनी देओल और करण देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार पहुंचे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर में एक परिवार की कहानी दिखाएगी, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है.

सनी देओल पहुंचे पटना साहिब

इंस्टाग्राम पर शेयर इन तस्वीरों में सनी देओल और करण देओल बेहद श्रद्धा के साथ गुरुद्वारे में अरदास करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने माथा टेका और कड़ा प्रसाद भी ग्रहण किया. पिता-बेटे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस भी उनकी इस आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सनी देओल ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन कर मैं खुद को सच में धन्य महसूस कर रहा हूं.” उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बंटवारा 1947 रिलीज डेट

इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा करीब आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्याइ नई’ से प्रेरित है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com