बलिया: मॉर्निंग वॉक के बाद सड़क किनारे चाय पीर रहे तीन लोगों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, दो रेफर

बलिया: यूपी के बलिया में एक पिकअप ने तीन लोगों को उस समय रौंदा जब वो तीनो मॉर्निंग वॉक के बाद सड़क किनारे चाय पी रहे थे. ईस हादसे के एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप एक दुकान पर चाय पी रहे लोगों को पिकअप ने शनिवार की सुबह टक्कर मार दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. आनन फानन में आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप गांव के शिवकुमार खरवार 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कन्हैया, अशोक कुमार 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल व अखिलेश गुप्ता 55 वर्ष पुत्र नंदलाल सड़क के किनारे अलाव तापते हुए चाय पी रहे थे.
इसी बीच करीब सात बजे मऊ की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया. जिससे तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शिवकुमार खरवार को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार और अखिलेश गुप्ता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया.

पुलिस ने पिकअप चालक सचिन पुत्र बैजनाथ निवासी बेलौझा थाना हलधरपुर जनपद मऊ एवं पिकअप गाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com