अक्षय खन्ना ने ‘छैया-छैया’ पर डांस कर दिखाया अपना जलवा, फैंस बोले – अंडररेटेड डांसर

अक्षय खन्ना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान के फेमस गाने ‘छैया-छैया’ पर डांस करते नजर आए। इस वीडियो में अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से सभी को प्रभावित किया। फैंस उनकी तारीफ करते हुए उन्हें “अंडररेटेड डांसर” और “लेजेंडरी” भी कह रहे हैं।

यह वीडियो एक अवॉर्ड इवेंट का है, जिसमें अक्षय खन्ना ट्विंकल खन्ना के साथ स्टेज शेयर करते दिखे। उन्होंने ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर और मैचिंग टी-शर्ट के साथ कैप पहनी थी, जबकि ट्विंकल खन्ना गोल्डन लहंगे में थी। वीडियो में अक्षय खन्ना के डांस मूव्स और नेचुरल रिदम को देखकर फैंस हैरान हैं।

साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए खास रहा, जब उन्होंने दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में – ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दीं। ‘धुरंधर’ के एक छोटे डांस स्टेप ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना अब पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वह गुरु शुक्राचार्य का रोल निभाएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com