Assembly Election Voting Live: शुरुआती वोटिंग में असम आगे, केरल और पुदुचेरी में भी तेज़ रफ्तार से मतदान जारी

इलेक्शन डेस्क। असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। तीनों ही राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह के पहले दो घंटों में तीनों क्षेत्रों में औसतन करीब 17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें असम सबसे आगे रहा, जहां 17.87 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं केरल में 16.23 प्रतिशत और पुदुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

असम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिलाओं और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खास उत्साह नजर आया। कई मतदाताओं ने विकास को प्राथमिक मुद्दा बताया।

– इस बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उनका वोट राज्य के भविष्य को तय करेगा। वहीं जेपी नड्डा ने भी लोगों, विशेषकर युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

– केरल में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो जनता के हित में काम करे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बदलाव के लिए मतदान का आह्वान किया।

– राज्य में कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

– तीनों क्षेत्रों में फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। चुनाव परिणामों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com