अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुर्लभ प्रजाति के 1203 कछुए बरामद, केले की गाड़ी में छुपा कर रखे गए थे कछुए…

अमेठी: अमेठी पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली जहां देर रात तस्करी कर वाराणसी ले जाए जा रहे लाखों रुपए कीमत के 15 कुंतल कछुए को पुलिस ने बरामद किया. यह कछुए केले की आड़ में एक पिकअप पर लाद कर जगदीशपुर से वाराणसी ले जाई जा रही थी. मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस अब मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है.

दरअसल देर रात मुंशीगंज कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी मुसाफिरखाना की तरफ जा रही है. जिस पर केला लदा हुआ है. मुखबिर से सूचना मिलते ही हरकत में आई मुंशीगंज कोतवाली पुलिस ने चौराहे के पास पिकअप को पकड़ा और उसकी तलाशी लेनी शुरू की तो पिकअप में केला लदा हुआ था और उसके नीचे करीब 60 बोरों में 1203 दुर्लभ प्रजाति के कछुये बरामद हुए जो करीब 15 कुंतल वजन के थे. बरामद हुए कछुओं की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।मौके पर पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

फिलहाल तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है. वहीं पूरे मामले पर का भाग्यवान अधिकारी रणवीर मिश्रा ने बताया कि वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीनों तस्करों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. तस्करों के पास से 60 हजार रुपए भी बरामद हुए है।गिरफ्तार रमेश राजेश और वीरेंद्र विक्रम है. रमेश राजेश जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांधी नगर गांव के रहने वाले है जबकि वीरेंद्र विक्रम श्रावस्ती का रहने वाला है।पिकअप को पुलिस ने सीज कर दिया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com