वैलेंटाइन-डे पर प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को भी गोली मारी, कार में मिले शव…

नोएडा: वैलेंटाइन डे पर यूपी के नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार दोपहर बाद, एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

घटना शनिवार दोपहर बाद की है। राहगीरों ने सेक्टर 107 में एक कार खड़ी देखी, जिसमें दो लोगों के शव थे. कार के अंदर का मंजर खूनी था. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला.

पुलिस द्वारा की गई पहचान के अनुसार, मृतक युवक त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला सुमित है, और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है. कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी हथियार से की गई है.

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक प्रेम प्रसंग का लग रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अनबन या विवाद के चलते सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली.

वैलेंटाइन डे जैसे दिन ऐसी खूनी घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com