छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बवाल :Magneto Mall में तोड़फोड़

रायपुर  कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में दुकानें सुबह से बंद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी में कुछ असामाजिक लोगों ने तेलीबांधा स्थित मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। माल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान ब्लिंकिट सेवा चालू करने के विरोध में कर्मचारियों से मारपीट भी की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। आज सुबह कई व्यापारी राजधानी के प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी साथ रहे।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और अन्य व्यापारिक गतिविधियां बंद रही। राजधानी रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी बंद का असर देखने को मिला।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com