9 से 13 जनवरी तक दुधली में राष्ट्रीय जंबूरी, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक मेजबानी

छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स और गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन 9 से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद में किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि पहली बार राज्य को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है।

इस जंबूरी में देश के कोने-कोने से लगभग 12 से 15 हजार रोवर-रेंजरों की सहभागिता की संभावना है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और छत्तीसगढ़ पूरी आत्मीयता के साथ देशभर से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह राष्ट्रीय जंबूरी छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सीख, नेतृत्व विकास और नए अनुभवों का सुनहरा अवसर साबित होगी। साथ ही, विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजरों के बीच संस्कृति, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती मिलेगी।

प्रतिभागियों की सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह आयोजन न केवल युवाओं को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com