दो दिवसीय झारखंड दौरे के लिए देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा

देवघर: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की. मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने संकल्प कराकर ज्ञानेश कुमार और उनके पूरे परिवार को गर्भ गृह में प्रवेश कराया.

गर्भ गृह में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ धाम की पूजा कर आशीर्वाद लिया और फिर उसके बाद माता पार्वती के मंदिर में भी पूजा अर्चना की. बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एम्स के लिए रवाना हो गए, जहां पर अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की. वहीं एम्स प्रबंधन के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाबा मंदिर के शाम के शृंगार पूजा में भी शामिल होंगे.

देवघर पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के स्वागत के लिए देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, संथाल परगना के कमिश्नर, डीआईजी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह देवघर आए हैं. अपने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद, बासुकीनाथ मंदिर में भी भगवान शिव की पूजा करेंगे.

उन्होंने कहा कि वह दो दिनों तक देवघर में रहेंगे. सबसे पहले, वह भगवान शिव की पूजा करेंगे और पूरे राज्य और देश के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे. झारखंड पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय भाषा में झारखंड के लोगों को जोहार कर अभिवादन किया.

एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए. वहां थोड़ी देर आराम करने के बाद, वह सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने जाएंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com