मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग के दौरे पर, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे, जहां विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे दुर्ग जिले के जामगांव (एम) पहुंचेंगे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में वे विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे और शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में शामिल होकर वे गौ संरक्षण, पशुपालन और कृषि से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए संबंधित प्रशासनिक विभागों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।











