रायपुर के फाफाडीह में आग का तांडव, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लिया हालात का जायजा

रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में सोमवार देर शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सतर्कता बनाए रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।









