खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह, पूर्वी चंद्राकर को 3 स्वर्ण पदक, 64 शोधार्थियों को राज्यपाल ने दी PhD की डिग्री

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 17वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. इस समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका ने 236 विद्यार्थियों को गोल्डन और सिल्वर मेडल दिया. साथ ही 64 शोधार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ी कलाकर और विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए.
पूर्वी चंद्राकर को 3 स्वर्ण पदक
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में पूर्वी चंद्राकर को MA लोक संगीत में 3 स्वर्ण पदक मिले हैं. राज्यपाल रामेन डेका ने उन्हें सम्मानित किया. इसके अलावा इस समारोह में दीक्षांत समारोह में कुल 5 शोधार्थियों को डी.लीट की उपाधि और 64 शोधार्थियों को शोध उपाधि दी गई. साथ ही 232 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 4 विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किया गया.










