औरंगाबाद में युवक की मिली लाश,फैली सनसनी,अपने ससुराल आया था युवक

औरंगाबाद : देव प्रखंड स्थित भवानीपुर पंचायत के बेलसारा गांव स्थित खेत के बघार में एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.घटना की सूचना पाकर देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक युवक देव प्रखंड के अजब बिगहा गांव का रहने वाला है और युवक का नाम रंजीत भुइया है.रंजीत की शादी बेलसारा गांव के प्रियंका कुमारी के साथ दो वर्ष पहले हुई थी.परिजनों के अनुसार पति पत्नी में मनमुटाव के कारण कई बार मारपीट की घटना भी हुई थी और पूर्व में भी मृतक की पत्नी और उसके परिजनों ने जान मारने की धमकी दी थी.मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रंजीत के पिता की मौत 15 दिन पहले हुई थी.
श्राद्ध करने के बाद उसकी पत्नी ने रंजीत को बुलाया था.पत्नी के बुलावे के बाद रंजीत बेलसारा अपनी ससुराल आया था. आज उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुआ है.मृतक के ससुराल के लोगों ने इसे आत्महत्या की बात कही है। जबकि मृतक के घरवाले इसकी मौत नहीं हत्या की बात कह रहे है.
वहीं देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थानाध्यक्ष इस घटना की स्वयं जांच में जुट गए है ,तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है.











