सहारनपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री कुँवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर: देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट स्थित मेपल स्कूल में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे. वे लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुँवर बृजेश सिंह के पिता स्वर्गीय राजकुमार रावत की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने राज्य मंत्री कुँवर बृजेश सिंह से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बृजेश सिंह के पिताजी का दुखद निधन अत्यंत पीड़ादायक है. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वह यहां आए हैं. उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने कहा कि संसार में जो भी आता है, उसे एक दिन जाना ही होता है. स्वर्गीय राजकुमार रावत अपने परिवार को हर दृष्टि से सुसज्जित और मजबूत देखकर गए हैं। वे स्वस्थ थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com