धमतरी: दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर का इलाज जारी

धमतरी: जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो जाने की खबरें सामने आई हैं. यह दोनों घटनाएँ पिछले 24 घंटों के भीतर धमतरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं. स्थानीय पुलिस ने इन मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
दामाद की मौत और मां-बेटी घायल
आज नगरी ब्लॉक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दुर्ग निवासी भूतेश्वर साहू (30 वर्ष) की मौत हो गई. वे अपनी पत्नी (सीमा साहू) और सास (गीता बाई) के साथ एक नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे. घायल मां-बेटी का इलाज जिला अस्पताल धमतरी में चल रहा है.
बहन की मौत और भाई घायल
वहीं मंगल-बुध को हुए सड़क हादसे में अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी के पास कल रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया. इस हादसे में थानेश्वरी नार्वे (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई भीमराव रामटेके (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है.









