धमतरी: सेमरा (बी) रोहित नाग हत्याकांड मामला, पुलिस ने दो फरार मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुरुद: धमतरी जिले के कुरुद थानांतर्गत सेमरा (बी) रोहित नाग हत्याकांड के दो बचे हुए मुख्य फरार आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हलाल तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है, अब तक कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया है.
थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत बीते 7 दिसंबर को रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम सेमरा (बी) में रोहित कुमार नाग (उम्र 23 वर्ष) के साथ गंभीर मारपीट की घटना घटित हुई .मृतक द्वारा तालाब किनारे हो रहे गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपीगण चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव एवं अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप एवं चाकू से बेरहमी से हमला किया.
बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को आरोपियों द्वारा एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई. गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को उपचार हेतु मसीही अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान रात्रि 02.00 बजे उसकी मृत्यु हो गई.
घटना पर पुलिस जांच में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. जिसमे तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. जिसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा, पिता चेतन लाल, उम्र 24 वर्ष साकिन हटकेश्वर, थाना सिटी कोतवाली धमतरी हाल पता – साल्हेभाठ, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) एवं सत्यम साहू, पिता स्व. टेकेश्वर साहू, उम्र 19 वर्ष,साकिन साल्हेभाठ, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.









