आरपीएससी सदस्य डॉ. संगीता आर्य की अध्यक्षता में डीपीसी बैठकों का आयोजन

जयपुर। आरपीएससी सदस्य डॉ. संगीता आर्य की अध्यक्षता में  शुक्रवार को राजस्थान स्टेट मोटर गैराज विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की डीपीसी बैठकों का आयोजन शासन सचिवालय, जयपुर में किया गया।

राजस्थान स्टेट मोटर गैराज विभाग की बैठक में ऑटोमोबाइल अभियंता एवं भंडार अधिकारी के पदों हेतु वर्ष 2024-25 के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया।

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हेतु आयोजित बैठक में सहायक निदेशक के पदों हेतु वर्ष 2020-21 के डेफर प्रकरणों तथा जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी एवं समकक्ष (अनुसूचित क्षेत्र) पदों पर पदोन्नति हेतु प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्मिक विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com