माफिया पहले चूहे की तरह बिदकते थे, अब मिट्टी में मिल गए… सीएम योगी का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलरामपुर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनके शासन में माफिया मिट्टी में मिल गए. माफिया को चुन कर भेजोगे तो खून भी चूस डालेगा. विकास का पैसा लौटेगा ही, संपत्तियों पर भी कब्जा कर लेगा. ये माफिया पहले चूहे की तरह बिदकते थे, बाद में सूअर बन कर पूरे प्रदेश को तबाह करने में आमादा हो गए थे.

उन्होंने कहा कि चुनाव में अच्छे लोगों को चुनकर भेजना चाहिए तो अच्छे परिणाम आएंगे. जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठ कर काम करना होगा जातिवादी, परिवारवादी लोगों के जमाने में सिर्फ एक परिवार और गांव का विकास होता था.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था, ये सब सपा के गुंडे खा जाते थे.किसी ने बेटी को छेड़ने का दुस्साहस किया, व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो ऐसे में किसी को अनावश्यक छेड़ेंगे नहीं, यदि किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो छोड़ेंगे नहीं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com